{"_id":"29fc7ce07eefbf516fae4b6208fbea5e","slug":"meeting-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी-संभल के ईओ को मिली चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौसी-संभल के ईओ को मिली चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकाय प्रशासन की बैठक में अपर जिलाधिकारी ब्रजनाथ सिंह यादव ने कम वसूली पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए चंदौसी व संभल के अधिशासी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने बहजोई स्थित कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषदों द्वारा अब तक कि गई वसूली की समीक्षा की जिसमें नगर पालिका परिषद संभल एवं चंदौसी की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम रही, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रणनीत बनाकर वसूली में तेजी लाने तथा प्रत्येक दशा मे लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि हासिल करने को कहा।
नगर पालिका बहजोई, नगर पंचायत गवां, सिरसी, नरौली, बबराला तथा गुन्नौर की वसूली संतोषजनक पाई गई। एडीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कर निरीक्षकों के वसूली कार्यों पर निरंतर दृष्टि रखे। वसूली में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
राजस्व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। कांशीराम आवास योजना की समीक्षा में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को 31 मार्च तक चंदौसी स्थित कांशीराम आवास के अधूरे निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण करा कर नगर पालिका परिषद चंदौसी को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
ताकि उनका आवंटन किया जा सके। कुल 108 आवासों को पूर्ण करा कर आवंटित किया जाना है। चंदौसी अपर जिलाधिकारी बीएनयादव ने मुख्यमंत्री, आयोग तथा मंडलायुक्त संदर्भित पत्रों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
वह अवशेष प्रकरणों का निस्तारण प्रत्येक दशा में 31 जनवरी तक कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा इसके बाद अवशेष प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा।