फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lord ganesha visarjan

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Mon, 28 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 28 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
lord ganesha visarjan
श्री गणेश चतुर्थी के दौरान घर, पंडाल और प्रतिष्ठान में विराजित श्रीगणेश भगवान का रविवार को विधि विधान से विसर्जन हुआ। 11 दिन से विराजमान श्री गणेश भगवान को विसर्जन के लिए राजघाट गंगा ले जाया गया। ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते और गुलाल उड़ाते हुए नगर से टोलियां रवाना हुईं।
विज्ञापन



गणेश मंदिर से मुख्य प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में भजन कीर्तन करते हुए लोग रवाना हुए। अगले बरस जल्दी आने के आह्वान के साथ गणपति का राजघाट गंगा में विसर्जन हुआ। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ। मोरिया रे बाबा मोरिया रे, गणपति बप्पा मोरिया रे।
विज्ञापन



भगवान गणेश की 11 दिन विशेष पूजा अर्चना और सेवा करने के बाद श्रद्धालुओं ने रविवार को भव्य तरीके से उन्हें विदाई दी। ढोल नगाड़ों और मंत्रमुग्ध करने वाले भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में नगर से निकले। नगर में जगह जगह पंडालों से विसर्जन यात्रा के लिए टोलियां निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही मुख्य प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली पीछे पीछे टोलियों की कतारें लग गईं। भजन कीर्तन के साथ जयकारों और गुलाल की सोंधी खुशबू के बीच रंग बिरंगी छटा देखते ही बनी। भक्तों ने राजघाट पहुंचकर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। अगले बरस आने का आह्वान किया।


भगवान गणपति के जयकारों के बीच शहर के कई स्थानों से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश मंदिर के साथ ही गली मोहल्लों से प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए रवाना हुए। सीता रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में भोर से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।



भूदेव शंखधार ने सत्यनारायण का पूजन कराया। डा. गिरिराज किशोर ने पूजन किया। गणेश वंदना के बाद गणपति के मुख्य प्रतिमा को विस्थापित कर गंगा घाट विसर्जन के लिए ले जाया गया। आस्था और विश्वास में डूबे श्रद्धालु नाचते गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed