फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   iskan

हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन पर नाचे कृष्ण भक्त

Mon, 30 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 30 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
iskan
श्री राधाकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार की रात को संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस्कॉन मंदिर वृंदावन से आए देश-विदेश के कृष्ण भक्तों के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ कपिल सिंघल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन



संकीर्तन कोटपूर्वी मोहल्ले में स्थित खत्री धर्मशाला में संपन्न हुआ। विदेशियों ने हरे कृष्णा, हरे रामा की धुन पर जमकर नृत्य किया। उनके साथ कृष्ण भक्तों ने भी जमकर नृत्य किया। बांसुरी ग्रुप वृंदावन के कलाकारों ने अपनी बांसुरी की धुन बजाई। जिसे सुनकर कृष्ण भक्त झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन



दानलीला, मटकी लीला, बृज वंदना, मयूर नृत्य, चक्र नृत्य, रासलीला, भजन रसिया, दीपक नृत्य, फूलों की होली से वातावरण कृष्णमय हो गया। वृंदावन से आईं मित्रवृंदा ने भजन श्याम ने तराना छेड़ा। राधा का श्याम दीवाना, रमाकांत दास महाराज ने श्रीकृष्ण द्वारा वृज चौरसिया की लीलाओं का भावपूर्ण वृत्तांतों का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर राहुल शर्मा, गगन वार्ष्णेय, अंकित त्यागी, अजय शुक्ला, प्रभात मेहरोत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, मनीष भटनागर, शैलेंद्र कुमार, सुधीर गर्ग, अजय अग्रवाल, मोहित गुप्ता, विशाल सक्सेना, हनी शुक्ला, गौरव शर्मा आदि रहे। संचालन गगन वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed