{"_id":"5a3ec8794f1c1b87698c364f","slug":"inspector-did-sexual-harassment-of-a-lady","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायकी का ख्वाब दिखाकर दरोगा ने बनाए थे शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायकी का ख्वाब दिखाकर दरोगा ने बनाए थे शारीरिक संबंध
अमर उजाला ब्यूरो/संभल।
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे से गांव की युवती को अपने प्रभाव में लेने के बाद बड़े बड़े सपने दिखाए गए। युवती के बताए पर यकीन करें तो दरोगा ने राजनीति में लाकर विधायक बनाने का ख्वाब दिखाकर उसे झांसे में लिया था। यह बात खुद युवती ने मीडिया के सामने भी कही है। मामला यूपी के संभल जिले का है।
युवती का कहना है कि उसने न सिर्फ दरोगा ने बल्कि उसके बेटे ने भी शारीरिक संबंध बनाए भी। विरोध करने पर उसे कई बार पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। गांव के परिवेश में पली बढ़ी युवती इंटर के बाद की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। तभी हेड मोहर्रिर (अब निलंबित दरोगा) के संपर्क में आ गया था।
इसके बाद उसने युवती को सपने दिखाने शुरू किए थे। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए युवती पहुंची और मीडिया कर्मियों के सवालों के घिर गई। तब युवती ने बेबाकी से निलंबित दरोगा देवेंद्र सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए चौंकाने वाले कई खुलासे किए। युवती बोली- मुझे राजनीति में बड़े मुकाम तक ले जाने का सपना दिखाया गया था। यह भी कहा था कि तुझे विधायक बनवा दूंगा।

देहरादून और मुरादाबाद फ्लैट रखा था बंधक बनाकर
बलात्कार पीड़ित युवती ने बताया कि 30 जुलाई 2017 को देवेंद्र सिंह यादव उनकी पत्नी व परिजनों के साथ घर आए थे। गाड़ी में डालकर मुझे घर से ले गए थे। 8 दिन मुरादाबाद, 15 दिन देहरादून के एक फ्लैट बंधक बनाकर रखा था। फिर अलीगढ़ ले गए थे।
मेरे साथ अकसर मारपीट की जाती थी। देवेंद्र सिंह यादव और उसके बेटे ने लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर बेटे के साथ कोर्ट मैरिज करा दी थी। भाई द्वारा स्कार्पियो गाड़ी हड़पने के मामले में दरोगा को बचाने के सवाल पर युवती ने कहा कि मुझे और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए दरोगा के पक्ष में बयान देने पड़े।
हेडमोहर्रिर को मारने के लिए पांच लाख की सुपारी देने वाले दरोगा के बारे में बलात्कार पीड़िता युवती ने मीडिया के सामने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने कहा कि दरोगा ने पुलिस कप्तान को भी फंसाने की साजिश रची थी। उसने मुझे कप्तान के सामने पेश होने के लिए कहा था।
यह भी कहा था कि वहां कपड़े फाड़कर पुलिस कप्तान के दफ्तर से बाहर निकल आना। फिर कहना कि कप्तान साहब ने मेरे साथ बदतमीजी की है। बाहर दिल्ली का मीडिया मौजूद होगा। खबर टीवी पर आएगी। युवती ने कहा कि पूरा मामला मेरी समझ में आ गया था। इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया और किसी तरह से दरोगा के चंगुल से निकल आई।
संभल पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि ने बताया कि हयातनगर थाने में निलंबित दरोगा के खिलाफ बलात्कार और माल खाने का सामान गायब करने संबंधी मामले में रिपोर्ट दर्ज है। इन दो मामलों में दरोगा को अदालत में पेश किया। रिमांड के बाद अदालत ने दरोगा को जेल भेज दिया है। जहां तक पीड़ित युवती ने बयान और खुलासे का सवाल है। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन इस पूरे प्रकरण में युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।