फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   harthala men tanav

मेहंदी का जुलूस निकालने पर हरथला गांव में तनाव

Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
मेहंदी का जुलूस निकालने के लेकर असमोली थाना क्षेत्र के हरथला गांव में तनाव के हालात बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। अब गांव में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल तैनात है। अधिकारी निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

हरथला गांव में मंगलवार को शाम पौने छह बजे के करीब मेहंदी का जुलूस निकाने की तैयारी की जा रही थी। इमामबाड़े पर मेहंदी के साथ जुलूस निकालने वाले एकत्र थे। जुलूस चंद कदम ही बढ़ा तब तक पुलिस पहुंच गई क्योंकि दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नया आयोजन बताकर थाना पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद ही पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने विवाद के अंदेशे में जुलूस निकालने वालों को समझाया और कहा कि कोई भी नई परंपरा न डाले। इस पर एक पक्ष के लोगों ने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों में मेंहदी निकलती रही है। इस पर पुलिस ने जांच की। लोगों के बयान लिए। जुलूस को रोक दिया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि गांव में एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात है। उधर, सिसौदा गांव में मेहंदी के जुलूस के दौरान विवाद हो जाने से तनाव के हालात हैं। एएसपी ने बताया कि वे मौके पर जा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानपति समेत 15 नामजद ,25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
असमोली(संभल)। सदीरनपुर में अलम के जुलूस के दौरान हुए बवाल प्रकरण में दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें ग्राम प्रधान के पति समेत 15 को नामजद किया गया है। जबकि 20-25 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।  असमोली थाना क्षेत्र के सदीरनपुर में नौ अक्तूबर को अलम के जुलूस के दौरान पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के पक्ष में टकराव हो गया था। इस मामले में मौजूदा प्रधान के पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पूर्व प्रधान के पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जाकिर हुसैन पुत्र रियासुल्ला वादी हैं।


उनका कहना है कि नौ अक्तूबर दोपहर बाद गांव में मेला देखने जा रहे थे। तभी गांव के 50-55 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में गांव के जाकिर की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पति कासिम को नामजद किया गया है। उनके साथ साथ आकिल, हासिम, मोहसिन, कामिल पुत्रगण विरासत, हाजी रईस पुत्र सईद अहमद, नफीस , नदीम, नईम पुत्रगण हाजी रईस, विरासत पुत्र विसारतुल्ला, लियाकत पुत्र नसीरुद्दीन, तज्जमुल , मुज्जमिल, मुद्दसिर पुत्रगण लियाकत, मुत्तलिव पुत्र हाजी सत्तार के नाम भी रिपोर्ट में खोले गए हैं। इसमें 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed