फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two died in accident

सड़क हादसे में फूफा-भतीजे की मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Thu, 17 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
two died in accident
हादसा

विज्ञापन
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी की रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में फूफा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हादसा हुआ। माना जा रहा है कि किसी वाहन ने इन्हें कुचल दिया।

इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। रात्रि 11 बजे तक मौके पर जाम था। पुलिस लोगों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास में थी। सिरसी मिलक के निवासी राकेश के 18 वर्षीय पुत्र अंकित अपने काशीपुर निवासी फूफा मनोज (40)  के साथ बाइक पर सवार होकर संभल से वापस अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में सिरसी रेलवे क्रासिंग के पास हादसा हुआ। मौके के हालात देखकर लगता है कि जैसे किसी भारी वाहन ने इन्हें टक्कर मारी और कुचल दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दोनों व्यक्तियों के सिर पर हेलमेट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों को खबर दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जाम लगा दिया। नखासा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची।


जाम लगाने वालों को समझाया लेकिन लोग आक्रोशित थे और किसी की बात नहीं सुन रहे थे। जाम के दौरान कुछ लोगों ने जाम में फंसे एक ट्रक के चालक से हाथापाई की और तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed