{"_id":"575f04334f1c1bb26511bb6d","slug":"clash-between-pradhan-and-district-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान-जिला पंचायत सदस्य आमने सामने, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान-जिला पंचायत सदस्य आमने सामने, पथराव और फायरिंग
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में रविवार की रात सड़क निर्माण को लेकर प्रधान पक्ष और जिला पंचायत सदस्य के पक्ष में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव के बाद फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस ने प्रधान पक्ष की तहरीर पर बसपा के जिला पंचायत सदस्य समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जेनेटा में राज्यसभा सदस्य जावेद अली की निधि से सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान रविवार को नाली को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इतना ही नहीं जमकर पथराव भी हुआ। तमंचे लहराने और एक फायर होने की भी पुष्टि ग्रामीणों ने की है।
प्रधान पक्ष की ओर से हारुन पुत्र अब्दुल रहमान की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता उमर इस्लाम पुत्र निजामुद्दीन, कमर पुत्र निजामुद्दीन, नईम पुत्र अल्लाबख्श और बसपा जिला उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी पुत्र बिट्टन खां के खिलाफ नरौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फरमान पुत्र हारुन और हारुन पुत्र अब्दुल रहमान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। दूसरे पक्ष से भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दूसरा पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।