फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   clash

धर्मस्थल निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी तनाव

Sat, 02 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Sat, 02 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
clash
पुलिस और पीएसी तैनात
हयातनगर थाना क्षेत्र के रुदायन गांव में गुपचुप तरीके से धर्म स्थल का निर्माण किए जाने को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी तनाव व्याप्त रहा। हालांकि  प्रशासन सतर्क है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। बड़े अधिकारी और खुफिया तंत्र निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन


विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी है। हयातनगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को देर रात्रि 47 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दी है। इन सभी को उप जिलाधिकारी की अदालत में हाजिरी देनी पड़ेगी।    
विज्ञापन


रुदायन गांव में गुपचुप तरीके से धर्म स्थल का निर्माण किए जाने शिकायत गुरुवार को आई थी। हयातनगर थाने की पुलिस तत्काल गांव गई। संभल के सीओ अफसर अब्बास जैदी और इसके बाद जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के निर्माण करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए लेकिन पुलिस ने उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जो निर्माण कर रहे थे। दोनों पक्षों के दस दस लोगों के नाम लिखने के बाद 47 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेज दी।


ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी ने गुरुवार को रात्रि में आश्वासन दिया था कि सुबह 11 बजे तक बिना अनुमति के कराया गया निर्माण हट जाएगा। लेकिन शुक्रवार को शाम तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस मुद्दे पर लोगों ने पुलिस के प्रति रोष जाहिर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed