फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chhedkhani ke virodh

छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर खंभे से बांधा

Sun, 21 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 21 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
घटना रक्षाबंधन के दिन हुई लेकिन दो दिन तक पीड़िता और उसके परिवार पर समझौते का दबाव रहा। मौका मिलते ही शनिवार की देर शाम पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा ग्यारह की छात्रा रक्षाबंधन के दिन खेत पर गोबर डालने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही पांच युवक उसे मिले। छात्रा को गनप्वाइंट पर लेकर गन्ने के खेत में ले गए। छेड़खानी की और जब छात्रा ने विरोध किया तो खंभे से बांध दिया और भाग गए। आरोप है कि छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। यह घटना गुरुवार को हुई। 
विज्ञापन



पीड़िता की बहन ने बताया कि किसी तरह से छात्रा घर पहुंची। परिजनों को बताया। उसी दिन आरोपियों के परिजनों ने समझौते का दबाव बना दिया। रुपये का लालच दिया। दो दिन तक पीड़िता और उसके परिजन गांव से बाहर नहीं निकल सके। पीड़ित परिवार ने बताया कि असरदार लोग समझौते का दबाव बनाकर लालच दे रहे थे लेकिन हमने उसे नहीं माना और पुलिस को सूचना दी है। पुलिस अब इस मामले में न्याय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पीड़िता के बयान लिए जाएंगे। चिकित्सकीय परीक्षण होगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। 

पहले भी की गई थी छेड़खानी
संभल। गांव के एक असरदार व्यक्ति के बेटे ने छात्रा के साथ 14 अगस्त को भी छेड़खानी की थी। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने असरदार व्यक्ति के घर जाकर शिकायत की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। चार दिन में ही छात्रा के साथ बड़ी घटना हो गई। इसमें उस युवक के करीबी दोस्त शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
रसूखदार पहले भी बनाते रहे हैं दबाव 
गुन्नौर/संभल। पीड़ित पक्ष पर पहले भी दबाव बनाने के मामले रहे हैं। गुन्नौर क्षेत्र में छह अगस्त को महिला से दुष्कर्म मामले में दबाव बनाया गया था। इससे आहत उसके पति ने जहर खाकर आठ अगस्त को जान दे दी थी।


घटना गंभीर है। नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे। विवेचना में उभरे साक्ष्यों के आधार पर कर्रावाई होगी।
कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed