फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   block pramukh election

छह ब्लाकों पर फहराया सपा का परचम, संभल में टक्कर

Sat, 06 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 06 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
क्षेत्र पंचायत के ब्लाक प्रमुख निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। संभल ब्लाक को सुबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया तो शेष अन्य सभी सात ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए।
विज्ञापन



निर्धारित समय तक गुन्नौर तहसील क्षेत्र की गुन्नौर, रजपुरा व जुनावई तथा चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाखेड़ा व बहजोई में एक एक नामांकन दाखिल किया गया। संभल तहसील क्षेत्र में असमोली ब्लाक में भी इकलौता नामांकन हुआ लेकिन संभल में मौजूदा ब्लाक प्रमुख कुसुम देवी व सपा जिलाध्यक्ष के भाई आरिफ खां हैं।
विज्ञापन



पंवासा में सपा प्रत्याशी शुएब खान व अंकित शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। जिससे संभल व पंवासा में कड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं। कुल मिलाकर निर्विरोध निर्वाचन वाले सभी छह पदों पर सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा हो गया है। जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि जिले के सभी सियासत में रुचि रखने वालों की निगाहें संभल ब्लाक के प्रमुख पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेटमंत्री इकबाल महमूद के गृह क्षेत्र वाले ब्लाक में सपा ने सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के सगे भाई आरिफ खां उर्फ गुल्लू को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। जिन्हें भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह की ब्लाक प्रमुख पत्नी कुसुम देवी ने कड़ी टक्कर दे दी है।


भारी घेराबंदी व सुरक्षा के तामझाम के बीच कुसुम देवी व आरिफ खां ने नामांकन दाखिल कर दिया। कुसुम देवी के परिवार के ही शिवम गिल ने भी एक नामांकन दाखिल किया, जिसे वापस लिया जा सकता है। वहीं पंवासा में भी सपा प्रत्याशी शुएब खान, कैली निवासी अंकित शर्मा व पंवासा के हरिओम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया।


जिससे यहां भी कड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं। असमोली में सपा प्रत्याशी फरीदा बेगम पत्नी राशिद ने इकलौता नामांकन दाखिल किया। फरीदा बेगम मदाला के पूर्व प्रधान शरीयतुल्ला की बेटी हैं। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। बहजोई में पूर्व मंत्री बिजेंद्र पाल सिंह व विधायक पिंकी यादव के साथ पहुंची।


उन्हीं के गांव की पर्विता, जिन्हें सपा ने प्रत्याशी भी बनाया है ने तीन सेट नामांकन दाखिल किया। एक ही प्रत्याशी होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र में जोड़तोड़ की राजनीति अंतिम दौर तक चली।


सपा जिला महासचिव हरवीर सिंह यादव, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी व सतीश प्रेमी सहित कई दिग्गजों की मौजूदगी में पहुंचकर सपा प्रत्याशी महेंद्री देवी ने पर्चा दाखिल किया। साथ में उनकी बहू मिथलेश ने भी नामांकन किया, लेकिन बहू का पर्चा जांच के बाद खारिज हो गया।


पर्चा खरीदने वाले मत्तन कुरैशी आदि नहीं पहुंचे। जिससे इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इसके अलावा रजपुरा में एडीओ (पंचायत) अजय कुमार की पुत्रवधू प्रभा यादव पत्नी संजय यादव ने, गुन्नौर में मौजूदा ब्लाक प्रमुख अर्चना कुमारी ने नामांकन दाखिल किया।



जुनावई ब्लाक से भी मौजूदा ब्लाक प्रमुख मुकेश कुमार यादव ने इकलौता नामांकन दाखिल किया। कुल मिलाकर बनियाखेड़ा, बहजोई, रजपुरा, जूनावई, गुन्नौर व असमोली में सपा प्रत्याशियों के आगे किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसलिए इन ब्लाकों के प्रमुख पदों पर सपा का कब्जा हो गया है। अब मुकाबला संभल व पंवासा में हैं। जहां संभल से सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां की प्रतिष्ठा दांव में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed