फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   block pramukh election

सपा समर्थकों और अधिकारियों में नोकझोंक

Sat, 06 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 06 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
भाजपा व सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन कराने के लिए दल-बल के साथ पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन कराया गया। नामांकन स्थल के अंदर जाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस प्रशासन ने प्रत्याशियों के साथ अनुमोदकों और प्रस्तावकों को ही जाने दिया।
विज्ञापन



सुबह से ही ब्लाक परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। मुख्य बिजलीघर से लेकर ब्लाक परिसर पुलिस बल तैनात था। एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अफसर अब्बास जैदी भी पुलिस बल के साथ थे। पहला नामांकन पूर्वाह्न 11 बजकर 05 मिनट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने कराया। दूसरा नामांकन 11 बजकर 25 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन



तीसरा नामांकन करीब डेढ़ बजे कराया गया। दोपहर दो बजे के करीब चौथा नामांकन सपा समर्थित प्रत्याशी का हुआ। भाजपाई जुलूस की शक्ल में ब्लाक के गेट पर पहुंचे। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने भाजपाइयों को पीछे हटा दिया। प्रत्याशी व उसका प्रस्तावक और अनुमोदक ही अंदर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा समर्थित प्रत्याशी लालबत्ती की गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन कराने पहुंचे। गाड़ियां ब्लाक के गेट पर रुकीं। प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों ने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन गेट पर मौजूद पुलिस ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान एसडीएम जेबी सिंह, सीओ अफसर अब्बास जैदी की सपा कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed