फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   balika se rapr

खेत पर गई बालिका से दबंग ने किया दुष्कर्म

Tue, 02 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,संभल
ब्यूरो/अमर उजाला,संभल Updated Tue, 02 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लहूलुहान किशोरी को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गया। दूसरी किशोरी ने गांव में जाकर सूचना दी तो खलबली मच गई। धनारी थाना पुलिस के साथ एएसपी कमलेश दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को ग्यारह वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गई थी। आरोप है कि घास काटते काटते दोनों मां बेटी कुछ दूरी पर पहुंच गई। इसी बीच गांव का ही सत्ताइस वर्षीय युवक वहां पहुंच गया और किशोरी को दबोच लिया। उसकी चीख सुनकर मां बचाने के लिए दौड़ी लेकिन युवक ने उसकी मां को पीट डाला, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इससे किशोरी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इसी बीच दूसरे खेत में घास काटती किशोरी भी चीख सुनकर दौड़ी तो आरोपी युवक हवस की शिकार बनी बालिका को छोड़कर भाग निकला। दूसरी किशोरी ने ही गांव जाकर सूचना दी तो गांव के लोग व परिजन दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर धनारा थानाध्यक्ष गंगा सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म की बात कही जा रही है। आरोपी गांव का ही है, उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है लेकिन उसकी मां के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। मौका-ए-वारदात पर जानकारी हुई कि घटना के दौरान किसी तरह की कोई चीख पुकार की बात सामने नहीं आई, बल्कि पास में ही घास काट रही उसकी मां को भी जानकारी नहीं हो सकी। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed