फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bakrid ki taiyariyan

बकरीद आज ः सुरक्षा को रूट मार्च, फोर्स तैनात

Tue, 13 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 13 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
जिले में इदुल अजहा को लेकर प्रशासन सतर्क है। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी है। मस्जिदों और ईदगाहों पर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस भी तैनात है। इस बीच सुरक्षा और चौकसी का अहसास कराने के लिए संभल में पुलिस ने पैदल मार्च किया है। 
विज्ञापन

प्रशासन सतर्क है। नगर पालिका ने भी व्यवस्थाएं की है। ईदुल अजहा पर सफाई व्यवस्था के लिए 33 ट्रैक्टर ट्राली लगाए गए हैं। जानवरों की कुर्बानी के बाद अवशेष हटाने और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका के ईओ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था के संबंध में पालिकाध्यक्ष बैठक कर चुके हैं। ईदगाहों के आसपास सफाई कराई गई है। जानवरों को रोकने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा प्लान के तहत पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगा दी गई। अधिकारी भ्रमण पर रहेंगे।
विज्ञापन


चंदौसी।  नई परंपरा का आरोप लगाकर एक पक्ष के लोग लामबंद हो गए हैं। शांति व्यवस्था  बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को बनियाखेड़ा गांव में  ग्रामीणों के साथ बैठक की। उप जिलाधिकारी संजय कुमार और सीओ अभिषेक यादव  गांव पहुंचे। दोनों पक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू महासंघ के  पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नई परंपरा का आरोप लगाकर विरोध किया गया।  ग्रामीणों का कहना है कि ईदुल जुहा पर नई परंपरा का विरोध किया गया तो  पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मुकदमा लगाने की धमकी दी है। महासंघ के  प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

जोकि  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नई परंपरा पर रोक नहीं लगाई तो  आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष होराम सैनी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए  सत्तारुढ़ी पार्टी के इशारे पर यह सब हो रहा है। धमेंद्र विराट, होराम  सैनी, गजराज श्रीवास्तव, चंद्रपाल मौर्य, नरेश मौर्य, अर्जुन, नन्हे  कश्यप, ब्रजनंदन, रामरतन प्रजापति, सुनील, महेश चंद्र शर्मा, ऋषव चौधरी,  मनोज चौधरी, अतुल चौधरी, संजीव, सुरेंद्र, ऊदल सिंह मौजूद रहे। 


नालियों में न बहाया जाए कुर्बानी का खून
मौलाना सुलेमान अशरफ हामिदी ने कहा कि ईदुल अजहा पर कुर्बानी करना यह कुर्बानी हरजते इब्राहिम अलैहिसलाम की सुन्नत है। कुर्बानी के खून का एहतराम किया जाए। लोग कुर्बानी के बाद जानवरों का खून नालियों में बहाते हैं जो वह सरासर गलत है। कुर्बानी के खून का भी एहतराम करें। खून को मिट्टी के गड्डे में दबा दिया जाए। मुसलमान एहतराम के साथ बकरीद को मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed