फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
संभल। युवक लग्न समारोह में शामिल होने गए पिता को लेने बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहट रसूलपुर के सुंदरलाल शर्मा गुरुवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेमरी में एक लग्न समारोह में दावत खाने गए थे। उन्होंने वहां से फोन करके बेटे से वहां से बुुलाकर ले जाने के लिए फोन कर दिया। जिसके बाद उनका बेटा अवनीश शर्मा (22 वर्ष) बाइक से उन्हें लेने के लिए अपने घर से रजपुरा जा रहा था। रात्रि तकरीबन दो बजे जैसे ही उसकी बाइक रजपुरा के डीएसएम शुगर मिल के निकट पहुंची थी कि सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन शव को अपने घर ले गए और पुलिस की बिना कार्रवाई के शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रजपुरा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात कही गई थी लेकिन परिजनों ने पीएम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed