{"_id":"5c5de062bdec224e211352e2","slug":"31549656162-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ का सेवन कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ का सेवन कर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। परेशानी से तंग आकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी तो परिजनों ने घबराकर उसे निकट के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस को पूरे मामले से दूर रखा गया है। बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला हयात नगर थाना क्षेत्र का है।
गुरुवार की शाम थाना हयातनगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी करीब 25 वर्षीय युवक ने परेशानी से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजन घबरा गए और आनन-फानन उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के दौरान युवक ने रात के समय दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर मोहल्ले में भीड़ लग गई। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगीं। इस बीच दबी जुबान में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक परेशान था और उसने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं पूरे मामले से पुलिस को दूर रखते हुए युवक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।