{"_id":"5c759822bdec22105574fb55","slug":"201551210530-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत, साला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत, साला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। साले की शादी समारोह में शामिल होकर अपने ससुराल जा रहे चचेरे-तहेरे भाईयों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दोनों भाईयों समेत उनका एक साला भी गंभीर रूप से घायल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से तीनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जबकि उनके साले को गंभीर हालत में अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौत के बाद दोनों भाइयों के शव जैसे ही गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि दोनों शवों का पोस्टमार्टम अलीगढ़ मेडिकल कालेज में हुआ।
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव भोजीपुरा सैजना के जसवीर सिंह(22) पुत्र जोधी सिंह अपने चचेरे भाई छत्रपाल (19) पुत्र रामपाल सिंह को साथ लेकर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हैमदपुर के अपने साले राजेश यादव पुत्र लीलाधर की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार की रात करीब आठ बजे अपने घर से निकला था। रात्रि करीब नौ बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज में साले की बरात में शामिल हुआ। जहां दावत खाने के बाद दोनों भाई साले सत्यपाल सिंह को साथ लेकर बाइक से ससुराल हैमदपुर को चल दिए।
विज्ञापन
रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी बाइक रजुपरा थाना क्षेत्र के गांव बबराला-गवां मार्ग पर मेहुआ हसनगंज की पुलिया पर पहुंची ही थी कि उन्हें अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन जसवीर और छत्रपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जबकि सत्यपाल को अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। साथ ही दोनों भाईयों के शवों का पोस्टमार्टम भी मेडिकल कालेज में कराया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर को दोनों भाईयों के शव जैैसे ही गांव में पहुंचे तो मातम छा गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी की आंख नम हो गई।
नहीं छूटी हाथों की मेंहदी, एक दिन पूर्व पहली विदा आई थी छत्रपाल की पत्नी
बबराला। हादसे में मरे छत्रपाल सिंह की आठ माह पूर्व बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नरौदा की सावित्री के साथ शादी हुई। सावित्री एक दिन पूर्व ही पहली विदा घर पर आई थी। जिसके हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी कि तहेरे भाई के साले की बरात में दावत खाने गए छत्रपाल की हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जसवीर की मां रामवती का विलाप हर किसी को झकझोर रहा है।
----------------------------
सोमवार की रात को दावत खाकर जा रहे तीन लोगों की एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों को रेफर कर दिया गया था। जिनकी मौत की सूचना हमें नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र सिंह धामा, प्रभारी निरीक्षक, रजपुरा।