फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   राशन डीलर के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर गरजे नरोतम सराय के कार्डधारक

राशन डीलर के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर गरजे नरोतम सराय के कार्डधारक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर गरजे नरोतम सराय के कार्डधारक
संभल। एसडीएम कार्यालय पर नरोत्तम सराय के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिकायती पत्र देकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे नरोत्तम सराय के प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रुकनुद्दीन सराय में राशन डीलर के पास शनिवार को राशन लेने गए थे। राशन मांगने पर राशन डीलर की ओर से युवकों ने अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन

राशन कार्ड और रुपये छीन लिए। राशन डीलर दबंग है। समय से राशन का वितरण नहीं करता और मांगने पर अभद्रता करता है। उनका कहना था कि रुकनुद्दीन सराय नरोत्तम सराय से दूर है। राशन लाने में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

वहीं राशन डीलर दबंगई दिखाते हैं। ऐसे में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर उनका राशन नरोत्तम सराय में बटवाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मुनाजिर, शाइस्ता, फात्मा, सुल्तान, इसरत, शबीना, शमीम, बानो, चमन, तरन्नुम, मेराज, सिमरन, मुशरफी, जैनब, अमीर जहां, अकीला, शमा, जैतून आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed