{"_id":"5c40d749bdec22738b6ad78f","slug":"201547753289-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर में पुरानी रंजिश के तहत युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुन्नौर में पुरानी रंजिश के तहत युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के करियामई गांव में पुरानी रंजिश के तहत गुरुवार की शाम को दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसके बाद दुकान से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे गांव का माहौल गरमा गया है। देर रात पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को गुन्नौर सीएचसी लाया गया है। इसमें पांच नामजदों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
गुन्नौर के करियामई गांव में केपी सिंह यादव व मुकेश यादव के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि 21 दिसंबर को मुकेश के भाई दिनेश यादव ने आरोप लगाया था कि वह अपनी ससुराल से डेढ़ लाख रुपये लेकर लौट रहा था। तभी गांव के ही केपी यादव व उसके साथियों ने घात लगाकर उसकी कार को रोककर हमला कर दिया था। मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। हालांकि केपी सिंह यादव ने भी तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दिनेश यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद से गांव में दोनों पक्षों में तीन बार फायरिंग हो चुकी है।
गांव के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गई थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने दो तीन दिनों से गांव जाना बंद कर दिया। इसके बाद गुरुवार की शाम करीब पांच बजे फिर दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। केपी सिंह के भाई नत्थू सिंह का आरोप है कि वह शाम को वह परिवार के साथ खाना खा रहा था, उसके बेटा लोकेश यादव (22) खाना खाकर गुटखा लेने दुकान पर गया था।
विज्ञापन
वापस लौटते समय रास्ते घात लगाकर बैठे मुकेश यादव, उसका भाई दिनेश यादव, परिवार के ही रामप्रकाश, ज्ञान सिंह, सुरेश यादव, हरप्रसाद ने उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि रामप्रकाश ने उसे जकड़ लिया और सभी लोग मारने पीटने लगे। इसी बीच मुकेश यादव ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके गर्दन में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजन तत्काल उसे उठाकर गुन्नौर राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद मौके पर पहुंच गए है। प्रभारी कोतवाली अरुण कुमार यादव ने बताया कि लोकेश यादव की हत्या के मामले में पांच लोगों को नामजद तहरीर दी गई है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हत्यारोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।