{"_id":"5ccdea2fbdec22078c36e20e","slug":"171556998703-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव भ्रूण मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानव भ्रूण मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। खेत खलिहानों के लिए निकले किसानों ने बीच मैदान में मानव भ्रूण पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मानव भ्रूण मिलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण की जांच पड़ताल कर कब्जे में ले लिया है। भ्रूण किसने फेंका है यह जानकारी करने में पुलिस जुटी है। वहीं ग्रामीण किसी बिना ब्याही मां की करतूत बता रहे हैं। एक नर्सिंग होम पर भी शक जाहिर किया है।
शनिवार की सुबह छह बजे करीब बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा स्थित मंगल बाजार मैदान में किसानों को मैदान में एक भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी गई। भ्रूण पड़ा होने की जानकारी पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की रात दस बजे करीब दो महिलाएं मैदान से होकर जा रही थीं। उन्हीं ने यह भ्रूण फेंका है। इसलिए ही वह इतनी रात में आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस भ्रूण को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पता लगा रही है कि यह किसने फेंका है। जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नर्सिंग होम का संचालन होता है। यह करतूत वहां की भी हो सकती है। पुलिस ने सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल करने का आश्वास दिया है।