फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पहले तो ससुरालियों पर जान से मारने का आरोप लगाया लेकिन में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गुन्नौर पुलिस ने भी सूचना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र करियामई गांव के निवासी राजकुमार की शादी आठ वर्ष पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के धोबरखेड़ा गांव निवासी नेकराम सिंह की बेटी उर्मिला (28) के साथ में हुई थी। उर्मिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें सबसे बड़ा दस वर्षीय बेटा एवं दो बेटी हैं।
विज्ञापन

परिवार सही सलामत चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को उर्मिला उर्फ मोटी सुबह के समय घेर से सभी काम को निपटा कर घर आई। पता नहीं क्या हुआ कि वह सीधे दूसरी मंजिल पर जा पहुंची। महिला को घेर पर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने जब घर आकर देखा तो देखकर सभी लोग दंग रह गए। महिला दूसरी मंजिल पर एक कमरे मृत अवस्था में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने मृतका के मायके फोन कर दिया। वह मौके पर पहुंचे। पहले तो काफी आक्रोशित हुए, कई तरह के गंभीर आरोप लगाए लेकिन बाद में कहा कि मृतका के तीन बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जमीन एवं धन उनके नाम कर दिया जाए। ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी सहमति के अनुसार काम कर फैसला कर लिया है। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया। जुनावई चौकी पुलिस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed