फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   फिरोजपुर में फसल को लेकर भिड़े, फायरिंग में दो घायल

फिरोजपुर में फसल को लेकर भिड़े, फायरिंग में दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में फसल को लेकर भिड़े, फायरिंग में दो घायल
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गांव में फसल के बंटवारे को लेकर चचेरे तहेरे भाइयों में सोमवार की सुबह झगड़ा हो गया। फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। नखासा थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारिस की मां नुसरती का 16 बीघे का खेत है। उन्होंने मक्का लगाने के लिए करीब तीन माह पहले खेत बटाई पर अपने देवर के बेटे सालिम को दे दिया था। सुबह नौ बजे सालिम खेत में पानी लगा रहा था। वारिस वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

वारिस ने पानी लगाने का विरोध किया। वारिस का कहना था कि वह इस खेत में पानी नहीं लगाने देगा और फसल भी नहीं लेने देगा क्योंकि फसल की जो लागत है उसे वह दे चुका है। अब फसल बटाईदार की न होकर उसकी हो गई है। जबकि बटाईदार सालिम का कहना था कि लागत की रकम वह खेत मालिक को लौटा चुका है। ऐसे में फसल पर हक बरकरार है। इसी बात को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई फिर मारपीट।
विज्ञापन

देखते-देखते फायरिंग हो गई जिसमें वारिस गंभीर रूप से घायल हो गया। सालिम का कहना है कि गोली उसे भी लगी है। सालिम का जिला अस्पताल में उपचार हुआ जबकि वारिस को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच फायरिंग के बाद मौके पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा तो दोनों पक्षों के लोग जिला अस्पताल आए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

नखासा के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से वादी रागिब हैं। उन्होंने वारिस समेत छह लोगों को नामजद किया है। दूसरे पक्ष से शकील अहमद वादी हैं। उन्होंने रागिब समेत पांच लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed