फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को हवस का शिकार, परिजनों ने पीटा, मौत

पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को हवस का शिकार, परिजनों ने पीटा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को हवस का शिकार, परिजनों ने पीटा, मौत
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पकड़े जाने पर गुरुवार की रात परिजनों ने सौतेले पिता की जमकर पिटाई की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 12 बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सौतेले पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे विरोध पर उतर आए। आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा फिर चारपाई से हाथ पैर बांध दिए। ताकि आरोपी भागने न पाए। इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह आरोपी के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी व्यक्ति को पहले जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक जो छानबीन की है उसके मुताबिक मालूम हुआ आरोपी व्यक्ति एक महीने में अपनी किशोर उम्र की अपनी सौतेली बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था। पत्नी ने बताया कि एक महीने पहले वह कहीं गई थी। इस दौरान घर में उसकी बेटी अकेली रह गई थी। इसी का फायदा उठाते हुए किशोरी के साथ आरोपी पिता ने दुष्कर्म किया। जब शाम को वह लौटी तो बेटी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब विरोध किया तो आरोपी ने सभी को मारने की बात कही। जिसके बाद वह खामोश हो गई। लेकिन इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया गया। इसकी शिकायत उसने आरोपी के भाइयों से की थी। गुरुवार की रात फिर से आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी बेटी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आरोपी के भाई आ गए। इसके बाद आरोपी के साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया।

पांच वर्ष पहले हुई थी महिला से शादी
संभल। बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी व्यक्ति की इतनी पिटाई की गई कि उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने बताया कि उसका विवाह आरोपी से पांच वर्ष पहले हुआ था। क्योंकि उसके पहले पति की मौत हो गई थी।
पहले पति से तीन बेटी और एक बेटा है। आरोपी ने पांच वर्ष पहले विवाह के दौरान कहा था कि वह सभी बच्चों को सगे पिता की तरह रखेगा। लेकिन कुछ महीने से आरोपी दूसरे नंबर की बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। एक महीने पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद कई बार और दुष्कर्म किया। गुरुवार की रात को आरोपी फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था।

--------------------
एक व्यक्ति ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आक्रोश में आए परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। मारपीट में घायल होने के बाद उपचार के लिए आरोपी को मुरादाबाद भेजा गया था। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी ने दम तोड़ दिया।
जितेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना नखासा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed