फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   डीजल चोरी गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीजल चोरी गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
डीजल चोरी गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहजोई। पुलिस ने डीजल चोरी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 सौ लीटर डीजल समेत उपकरण और एक कार बरामद की है, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि 7 जून 2019 को बबराला के फिलिंग स्टेशन पर खड़े टैंकर से डीजल चोरी किया गया था। इसके बाद 8 जून 2019 को गांव पाठकपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भी खड़े टैंकर से डीजल चोरी किया गया था। पूरे मामले में संबंधित थानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि बहजोई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस टीम की मद्द से थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर खुशहाल के निकट रजपुरा मार्ग से टाटा कैंटर और एक कार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर तीन सौ लीटर डीजल, छह जरी कैन और तेल निकालने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम कुर्बान और आस मोहम्मद निवासी गांव बंदवाड़ा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर बताए। वहीं चार आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पेट्रोल पंप के आसपास होटल और ढाबों पर खड़े लंबे रूट के ट्रकों और टैंकरों की टंकी तोड़कर तेल निकालने वाली मशीन का पाइप डालकर डीजल निकालकर जरी कैन में भर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कैनों को गाड़ी में रखकर ले जाते हैं और ग्राहक मिलने पर डीजल बेच कर धन जुटाते हैं। बीते दिनों बबराला और बहजोई के पाठकपुर समेत अमरोहा से भी इसी तरह डीजल चोरी किया था। गिरफ्तारी टीम में सर्विलांस प्रभारी रविंद्र कुमार और स्वॉट टीम प्रभारी बिजेंद्र मलिक, उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह समेत हेड कांस्टेबिल नरेश कुमार, कांस्टेबिल आशुतोष कुमार व पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed