फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पांचवी की छात्रा को बेकाबू बाइक सवार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

पांचवी की छात्रा को बेकाबू बाइक सवार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पांचवी की छात्रा को बेकाबू बाइक सवार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव भदरौला के नजदीक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी मासूम को टक्कर मार दी। जिसमें मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मासूम ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ किया। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम साढ़े सात बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के लखौरी-भदरौला मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इसमें महमूदपुर कुंज निवासी संजीव की दस वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख बाइक सवार मौके से भाग गए। परिजनों ने शोर मचाया और आनन फानन में मासूम को लेकर संभल निजी अस्पताल पहुंचे जहां मासूम की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रात को उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी पांचवी कक्षा की छात्रा थी। सोमवार को खेत पर अरबी खोदी जा रही थी। तो वह भी खेत पर आ गई। शाम को बैलगाड़ी से अरबी लेकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। शिवानी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान लखौरी की ओर से बाइक सवार तेज गति से आ रहे थे। उन्होंने टक्कर मार दी। जिसमें शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गए। शोर मचाया तो आरोपी गांव भदरौला में बाइक छोड़ कर भाग गए। घायल मासूम को संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रेफर कर दिया। देर रात मासूम की मौत हो गई।

इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पिता ने बताया कि दो बेटी एक बेटे में दूसरे नंबर की थी। मृतका की मां संतोष देेवी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए थे। आरोपी प्रकाश में आ गए हैं। जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed