{"_id":"5cf95853bdec220728422271","slug":"155984494214-sambhal-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर दूल्हा ने किया बारात लाने से इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज न देने पर दूल्हा ने किया बारात लाने से इनकार
विज्ञापन
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बारात दुल्हन के घर तक नहीं पहुंची। इससे दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत करके बारात बुलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूल्हा पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दूल्हा समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 मई को थाना क्षेत्र के गांव चाचू नगला निवासी जसवीर के बेटे विपिन से होनी थी। बारात आने के दिन सारे इंतजाम कर लिए गए थे। लेकिन बारात के दिन दूल्हा पक्ष की ओर से बारात लाने से इनकार कर दिया। बारात न लाने का कारण पूछा तो दूल्हा के पिता ने दहेज के रूप में दो लाख रुपये और बाइक देने की मांग की।
पंचायत में इस मांग को स्वीकार कर लिया गया। लेकिन फिर पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। जब मांग पूरी करने से असमर्थता जताई गई तो दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने बताया कि वह दूल्हा के गांव गए जहां दूल्हा विपिन, उसके पिता जसवीर, राजवीर, दिनेश, सत्यपाल, अशोक और ऋषिपाल ने दहेज की मांग पूरी करने के लिए कहा। मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतर आए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया। पीड़ित ने बताया कि रिश्ता तय करने के दौरान 51 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दूल्हा समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।