फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संदिग्ध अवस्था में घर में छप्पर के नीचे जमीन पर मृत मिली युवती

संदिग्ध अवस्था में घर में छप्पर के नीचे जमीन पर मृत मिली युवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में घर में छप्पर के नीचे जमीन पर मृत मिली युवती
बहजोई। संदिग्ध अवस्था में युवती का शव घर में छप्पर के नीचे जमीन पर पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के गांव बिसारू में गुरुवार की है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी युवती नेमवती (20) पुत्री लाला सिंह खागी का शव घर में छप्पर के नीचे जमीन पर पड़ा मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मृतक युवती के भाई बाबूराम ने बताया कि बुधवार की रात वह बहन नेमवती के साथ घर पर ही सोया था, जबकि भाई वीरपाल व मां कलावती खेत पर थे। बाबूराम ने बताया कि सुबह जब उसकी आंख खुली तो बहन नेमवती घर में छप्पर के नीचे जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत के बाद धरी रह गईं शादी की तैयारियां
बहजोई। घर में छप्पर के नीचे जमीन पर मृत मिली नेमवती की 14 जून 2019 को थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर से शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अब नेमवती की मौत के बाद घर में मातम छा गया। मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल था। बदहवाश कलावती का कहना था कि सप्ताह भर बाद बेटी की शादी होनी थी। इसके लिए सामान जोड़ कर रखा था। अब बेटी की मौत के बाद शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं। आसपास के लोगों का कहना था कि कलावती का बेटी की शादी करने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed