फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं मारपीट का राज

सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं मारपीट का राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं मारपीट का राज
संभल। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार पर फेसबुक टिप्पणी करने के मामले में दो युवकों के साथ कोतवाली में मारपीट की गई। मारपीट का आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष व उनके भाई पर है। जिन दो लोगों ने शिकायत की है, उनका कहना है कि अगर कोतवाली के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली जाए तो हकीकत सामने आएगी। उन्होंने जांच अधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच के दौरान रिकार्डिंग देखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

संभल के भाजपा कार्यकर्ता अंशु शर्मा और सुमित गुप्ता को बिना किसी एफआईआर और वारंट के 25 मई की रात अचानक उनके घरों से उठाया गया। इसके बाद कोतवाली में उनके साथ अलग-अलग मारपीट की गई थी। सुमित और अंशु शर्मा ने इस बारे में लिखित शिकायती पत्र दिए हैं। इनकी पैरवी में स्थानीय भाजपा नेता डा. अरविंद गुप्ता और बहजोई के पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर राजू, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव बुधवार को बहजोई में पुलिस अधीक्षक से मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी है। जांच अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस बीच अंशु शर्मा और सुमित गुप्ता ने कहा कि वह जांच अधिकारी से आग्रह कर रहे हैं कि उनकी फेसबुक पोस्ट को देखा जाए। पोस्ट में किसी व्यक्ति विशेष के प्रति कोई टिप्पणी नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्हें मारापीटा गया और हैरत की बात यह है कि इसमें कोतवाली पुलिस की मिलीभगत रही। पुलिस के सामने कुछ लोगों ने कानून हाथ में लेकर उन्हें पीटा। इस मामले में अगर सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख ली जाती है तो काफी साक्ष्य मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं ने यह भी कहा कि पुलिस अपने बचाव में रिकार्डिंग से छेड़खानी कर सकती है। अगर छेड़खानी की जाती है तो भी इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि उनके साथ कोतवाली में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से रिकार्डिंग में छेड़खानी कराना आरोपियों के लिए जरूरी हो गया था।

शिकायत कर्ताओं का कहना है कि इस हालत में भी उन्हें न्याय की उम्मीद है। अगर न्याय न मिला तो मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद करेंगे। भले ही इसके लिए लखनऊ जाना पड़े। वहीं प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने फिर दोहराया है कि कोतवाली में कोई मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed