मिर्जापुर। जमालपुर में पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बिहार ले जा रहे 154 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में निशांत कुमार निवासी सोनार लेन राजेंद्र पथ कोतवाली गया, रोहित कुमार निवासी कैंदी थाना हल्सी लखीसराय, साजन कुमार निवासी सुल्तानपुर थाना दानापुर पटना और पवन कुमार निवासी अमरपुरा थाना नौबतपुर पटना के खिलाफ जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
जब्त बोतलें 180-180 एमएल की हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव के नेतृत्व में जमालपुर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की। आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास 154 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त हुई।