फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   वितीय अधिकार सीज होने के बावजूद निकाल ली खाते से धनराशि

वितीय अधिकार सीज होने के बावजूद निकाल ली खाते से धनराशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
वितीय अधिकार सीज होने के बावजूद निकाल ली खाते से धनराशि
बहजोई। वित्तीय अधिकार सीज होने के बावजूद विकास कार्यों की धनराशि निकालने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत ग्राम सचिव व बैंक प्रबंधक के खिलाफ जिलाधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि बीती 7 जनवरी 2019 को विकास कार्यों में धांधली व वित्तीय अनियमितता के आरोप में विकासखंड गुन्नौर की पंचायत पंवारी के ग्राम प्रधान अनिल कुमार को निलंबित करते हुए वित्तीय अधिकार सीज किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचायत को संचालित करने के लिए त्रिसदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। डीपीआरओ ने बताया कि 6 अप्रैल 2019 को तीन सदस्यीय समिति के सदस्य नेमवती, नेतराम व तोताराम ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि निलंबित ग्राम प्रधान ने वित्तीय अधिकार सीज होने के बावजूद सचिव के साथ मिलकर संयुक्त हस्ताक्षर कर बबराला की एक बैंक से लाखों रुपये की धनराशि आहरित कर ली थी।
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं की ओर से दिए गए साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद सामने आया कि 25 मार्च 2019 को एक ही तिथि में ग्राम प्रधान अनिल कुमार व सचिव आकाश कुमार ने 11 लाख 22 हजार 4 सौ 96 रुपये की धनराशि नियम विरूद्घ ग्राम पंचायतों के अभिलेखों में हेराफेरी कर निकाली गई है। इस संदर्भ में 9 अप्रैल 2019 को निलंबित ग्राम प्रधान, सचिव व बैंक प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया लेकिन ग्राम प्रधान की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया, जबकि सचिव व बैंक प्रबंधक की ओर से अपना पक्ष रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि दोनों के जवाब संतोषजनक नहीं थे। सभी तथ्यों एवं अभिलेखों के साक्ष्यों से साफ हुआ कि निलंबित ग्राम प्रधान ने वित्तीय अधिकार सीज होने के बावजूद सचिव के साथ मिलकर बैंक प्रबंधक की मदद से धनराशि आहरित की। डीपीआरओ के मुताबिक जिलाधिकारी के अनुमोदन पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकासखंड गुन्नौर को ग्राम प्रधान अनिल कुमार, सचिव आकाश कुमार व बैंक प्रबंधक नारायण सिंह के खिलाफ एफआईंआर दर्ज कराने के लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed