फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नौ गोवंशीय पशु बरामद, पांच आरोपी पकड़े

नौ गोवंशीय पशु बरामद, पांच आरोपी पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नौ गोवंशीय पशु बरामद, पांच आरोपी पकड़े
चंदौसी। थाना बनियाठेर पुलिस ने तीन गाड़ियों से नौ गोवंशीय पशुओं को बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार की मध्य रात्रि को थाना बनियाठेर पुलिस ग्राम अकरौली के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान वहां तीन कारें आईं। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ियों को भगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह वहां से भाग नहीं सके। पुलिस ने कार में सवार पांच लोगों को नीचे उतार कर जब तलाशी ली तो तीन गाड़ियों में नौ गोवंशीय पशु भरे हुए थे। पुलिस सभी पांचों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गुडडू यादव निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना गुन्नौर, शहनवाज निवासी ग्राम थांवला थाना बिलारी, मोहम्मद आलम निवासी ग्राम डींगरपुर थाना मैनाठेर, मोहम्मद उवैस निवासी मोहल्ला सादात पश्चिम थाना कुंदरकी, मोहम्मद कैफ निवासी ग्राम रतनपुर थाना पाकबाड़ा जनपद मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन गाड़ियों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है। टीम में थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय सिंह के अलावा उपनिरीक्षक छेदालाल, अमित कुमार, एचसी मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed