{"_id":"5b3688cb4f1c1bb36e8ba815","slug":"141530300619-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सणिरौरा काजी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाराती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सणिरौरा काजी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाराती की मौत
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गुन्नौर। क्षेत्र के एक गांव में बारात में आए एक अधेड़ को गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया।
बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के गांव रायपुर के मौहर सिंह (62) पुत्र छन्नू सिंह गुरुवार की रात कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरौरा काजी में किशोरी लाल के यहां एक बारात में आए थे। रात तकरीबन डेढ़ बजे वह गांव के बाहर एक मंदिर के पास चले गए। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां गुजर रहे दूसरे बाराती ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी। जिससे बारातियों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए और घटना की सूचना गुन्नौर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस शव को अपने साथ थाने ले आई। जहां शुक्रवार की सुबह मृतक के परिजन भी थाने आ गए। जिनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब के नशे में गांव के बाहर घूम रहा था। जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।