{"_id":"5ccf3a83bdec2207626c37ca","slug":"111557084803-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की फर्जी सूचना पर तीन का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डकैती की फर्जी सूचना पर तीन का चालान
विज्ञापन
बहजोई। पुलिस ने डकैती की फर्जी सूचना के मामले में तीन लोगों का चालान किया है। डायल 100 पुलिस को डकैती की फर्जी सूचना दी गई थी। पूरा मामला थाना क्षेत्र के गांव राजा का मझौला का है।
कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि शनिवार की देर शाम डायल 100 पुलिस को गांव राजा का मझौला में डकैती की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि मामला आपसी विवाद का था। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
इसमें एक पक्ष से प्यारेलाल व उसके बेटे अर्जुन ने डकैती की सूचना पुलिस को दी थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों का गांव के ही एक रिश्तेदार गोविंद से लेनदेन का विवाद था। इसी को लेकर पुलिस को फर्जी सूचना दी गई थी। पुलिस ने फर्जी सूचना देने व आपसी विवाद में तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया है।