फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर विधायक ने सीएम से मिलकर की स्थानीय प्रशासन की शिकायत

गुन्नौर विधायक ने सीएम से मिलकर की स्थानीय प्रशासन की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर विधायक ने सीएम से मिलकर की स्थानीय प्रशासन की शिकायत
संभल। जिले की सीमा को लांघकर गुन्नौर तहसील में गंगा किनारे होने वाले बालू के अवैध खनन के मामले में गुन्नौर विधायक ने सीएम से मिलकर स्थानीय प्रशासन की शिकायत की है। जिसमें तहसील में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत ने बालू के अवैध होने पर रॉयल्टी न वसूलकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। जिसके लिए सीएम से मिलकर एकत्रित किए गए सभी साक्ष्यों को राजस्व विभाग के सचिव को सौंपा गया है। जहां उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुन्नौर के भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव पूर्व योजना के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी से मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की शिकायत की। जिसमें स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सीएम से मिले आश्वासन के बाद राजस्व सचिव से मुलाकात करते हुए विधायक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से गंगा नदी के किनारे बालू का अवैध खनन हुआ। जिसका सहसवान विधायक ने विधानसभा में प्रश्न भी उठाया। जिसकी शिकायत में प्रशासन ने खनन की घटना को नकार दिया लेकिन खनन की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट देने वाले हल्का लेखपाल को बिना वजह निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि प्रशासन ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जाकर खनन रुकवाया था और एक खनन कारोबारी को पकड़कर उसे जेल भेजा था। मौके पर साक्ष्य मिटाने के लिए खनन वाले स्थान को समतल करके फसल की बुआई करा दी गई। विधायक ने पूरे मामले में उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

लेखपाल और अधिकारियों के बीच कॉल रिकार्ड बने रहे साक्ष्य
संभल। सीएम ने मिलकर वीडियो और ऑडियो क्लिप देने वाले विधायक ने दावा किया है कि गंगा किनारे बालू के अवैध खनन होने पर जब ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई तो हल्का लेखपाल ने पूरे मामले को फोन से अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक खनन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान लेखपाल और अधिकारियों के बीच फोन पर हुई वार्ता की रिकॉर्डिंग अवैध खनन की पुष्टि करती है। जब लेखपाल की जांच रिपोर्ट लीक हो गई तो प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।

दोषी होने के बाद भी सीओ पर नहीं हुई कार्रवाई
संभल। विधायक की ओर से चकबंदी आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक साल पूर्व गुन्नौर तहसील में तैनात एक चकबंदी अधिकारी ने मनमानी करते हुए असरदार लोगों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया और नदी से लेकर तालाब और सड़क में चक आवंटित कर दिए। जबकि गांव उदरनपुर अजमत नगर और सिसौना डांडा में बड़े स्तर पर धांधली की थी। उदरनपुर अजमत नगर के आधा दर्जन से अधिक किसानों से वसूली की। जिसकी शिकायत के बाद चकबंदी अधिकारी दोषी पाए गए। लेकिन विभाग की ओर से दोषी चकबंदी अधिकारी को जवाब के लिए नोटिस तो दे दिया गया लेकिन अब छह माह से ज्यादा का समय बीत चुका है और तत्कालीन दोषी चकबंदी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने बताया कि आयुक्त की ओर से इसमें संज्ञान लिया जा रहा है। जिसमें जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा।

---------------------------------
संभल जिले के गुन्नौर तहसील की सीमा में गंगा किनारे बालू का अवैध खनन हुआ था। जिसकी हमने शिकायत स्थानीय प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन से भी की थी। लेकिन तहसील प्रशासन ने अवैध खनन को नकार दिया और अवैध खनन की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट देने वाले हल्का लेखपाल को गलत तरीके से निलंबित कर दिया। जबकि आसपास के ग्रामीणों और कुछ वीडियो क्लिपों के माध्यम से वहां खनन होने की पुष्टि होती है। जिसमें एक-दो अधिकारियों और लेखपाल के बीच हुई वार्ता की रिकॉर्डिंग भी अहम साक्ष्य है। हमने सीएम से मिलकर पूरी शिकायत राजस्व सचिव को दे दी है। जिस पर जांच कमेटी बनेगी। - अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ,भाजपा विधायक, गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed