{"_id":"5b917c55867a557f54638d8f","slug":"101536261205-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से दिनदहाड़े स्कूटी और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी से दिनदहाड़े स्कूटी और नगदी लूटी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/गुन्नौर। जुनावई क्षेत्र से उधारी के रुपये लेकर घर वापस लौट रहे एक किराना व्यापारी से बदायूं-मेरठ मार्ग पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी और नकदी लूट ली जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
कस्बा बबराला के रेलवे स्टेशन रोड के राम अवतार पुत्र सीताराम कस्बा में ही किराना का व्यापार करते हैं। गुरुवार की दोपहर को वह जुनावई क्षेत्र के दहगवां में उधारी के रुपए लेने गए थे। जहां से वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस लौट रहे थे कि बदायूं मेरठ मार्ग पर जुनावई से कुछ दूरी निकलते ही हिमायू पुर गांव पर वह लघुशंका के लिए रुके थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आई और स्कूटी लेकर चले गए किराना व्यापारी ने शोर मचाकर जिन का पीछा किया। जिसके बाद पुलिस को फोन किया पीड़ित ने बताया। कि वह तगादा करके 15000 रुपएये लेकर आ रहे थे जो स्कूटी में ही रखे थे। बदमाश नगदी समेत स्कूटी को अपने साथ ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।