फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को लेकर दोनों पक्षों में पथराव, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
असमोली/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ईंट पत्थर चले और जमकर गाली गलौज हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेेमी युवक के परिजनों ने तुरंत ही युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी। युवती के परिजन पहले युवती को अपने घर ले गए और कुछ ही देर बाद वापस आकर युवक के परिजनों के साथ उलझ पड़े। गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते ईंट पत्थर चलने लगे। एक पक्ष का कहना है कि युवती उनके घर आ गई थी। उसको भेजने के लिए युवती के परिजनों से कहा था। इसी बात पर विवाद हुआ। जबकि दूसरे पक्ष ने बदनाम करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार युवती व युवक का पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को युवक के घर उसकी बहन थी। युवक कहीं मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान युवती उसके घर पहुंच गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद में दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed