फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cricket tournament organized

कला संकाय ने शिक्षा संकाय को हराकर किया टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cricket tournament organized
चंदौसी। एसएम कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला कला संकाय ने जीत ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल मैच शिक्षा संकाय व विज्ञान संकाय के बीच खेला गया। जिसमें शिक्षा संकाय ने जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में कला संकाय विजयी रहा। इसके बाद फाइनल मैच कला संकाय व शिक्षा संकाय के मध्य खेला गया। जिसमें कला संकाय ने टास जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 100 रन बनाए। जिसमें चंद्रकांत ने 40 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा संकाय की टीम निर्धारित ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी। कला संकाय ने मैच जीत क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार विकास माथुर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शतरंज प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय के डा. कुलदीप सिंह प्रथम व ब्रजमोहन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकेश चंद्र अग्रवाल, डा. दीपिका दयालु, राजेश कुमार, सूर्यकांत, डा. अरविंद बहादुरर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed