फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cremation of all three dead bodies took place at the same crematorium, stoves could not be lit in the village.

Sambhal: नारंगपुर में एक साथ उठीं तीन अर्थियां, नम हो गई हर आंख, गांव में नहीं जले चूल्हे

Tue, 05 Dec 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Tue, 05 Dec 2023 01:48 AM IST
सार

संभल के नारंगपुर में हुए हादसे में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे गांव में कोहराम मच गया था। तीनों का अंतिम संस्कार जब एक ही श्मशान में किया तो हर आंख नम हो गई। 

विज्ञापन
Cremation of all three dead bodies took place at the same crematorium, stoves could not be lit in the village.
संभल में अंतिम संस्कार के दौरान जुटे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में सोमवार की सुबह सात बजे हादसे का शिकार हुए गांव नारंगपुर निवासी किसान भूरे (42) पुत्र भोले, उनके सगे भाई हरकेश (40) और रिश्ते के भाई कालीचरण (48) के शवों का अंतिम संस्कार परिजन व ग्रामीणों ने नम आंखों के साथ किया। गांव में गमगीन माहौल है और चूल्हे भी नहीं जलाए गए।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का दावा है कि छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। मालूम हो रविवार की शाम छह बजे करीब संभल-गवां मार्ग पर गांव रझेड़ा के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


जिसमें दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई थी। रविवार की रात शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव के श्मशान घाट पर तीनों शव पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। हर आंख नम दिखाई दी। गांव नारंगपुर में तीन लोगों की मौत के बाद सोमवार की सुबह से ही कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमोली विधानसभा क्षेत्र की विधायक पिंकी यादव ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी, भारत सिंह यादव, सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पवांसा ब्लॉक प्रमुख के पति ह्देश यादव, विरलेश यादव समेत कई राजनीतिक लोग पहुंचे।

कैलादेवी थाना पुलिस ने मृतक भूरे, हरकेश के भाई ओमपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें बताया है कि उनके भाई भूरे और हरकेश गवां की ओर से लौट रहे थे। गांव रझेड़ा के नजदीक सड़क किनारे रिश्ते के भाई कालीचरण से बात करने लगे।


इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसा करने वाले आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed