फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona report of hotspot aria in sambhal

हॉट स्पॉट में कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहे 39 लोगों के नमूने निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona report of hotspot aria in sambhal
संभल। कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहे हॉट स्पॉट क्षेत्र के 39 लोगों के नमूने निगेटिव आ चुके हैं। सरायतरीन का भूड़ा मोहल्ला और संभल का दीपासराय कोरोना के नौ केस पाजिटिव आने के बाद से हॉट स्पॉट की श्रेणी में है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहे 101 लोगों के नमूने लिए हैं। इसमें से 39 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शेष लोगों के नमूनों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

संभल जनपद में अब तक 418 लोगों के नमूने कोरोना आशंकित मानकर लिए गए हैं। इसमें 226 के नमूने निगेटिव आए है। नौ केस पाजिटिव आए है। पाजिटिव आए नौ लोगों में छत जमाती हैं। एक जमाती की मौत हो गई है। पांच जमातियों का उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। पाजिटिव आए दो लोग सरायतरीन के निवासी हैं। यह दोनों लोग जमातियों के खिदमदगार रहे हैं। एक खिदमदगार का उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। दूसरे खिदमदगार का उपचार नरौली के सरकारी अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed