{"_id":"609834438ebc3e361d2e1705","slug":"corona-infection-in-chandausi-sambhal-news-mbd3885923144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में नौ दिन में 282 लोग कोरोना संक्रमित निकले, 21 कंटेनमेंट जोन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में नौ दिन में 282 लोग कोरोना संक्रमित निकले, 21 कंटेनमेंट जोन बने
विज्ञापन
चंदौसी। पहली मई से नौ मई तक चंदौसी नगर क्षेत्र में 282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नगर में 21 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पूरे जनपद में 397 कंटेनमेंट जोन हैं।
नगर के अधिकतर मोहल्लों में कोरोना संक्रमित निकले हैं। अगर बढ़ती कोरोना दर को रोकना है तो प्रत्येक मोहल्ले में कोरोना से बचाव के लिए लोगों का सतर्क रहना जरूरी है। प्रशासन की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में लॉक डाउन लगाया गया है। लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के साथ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तमाम लोग जागरूकता दिखा रहे हैं।
खुद भी मास्क पहन रहे हैं और लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोग भी हैं जो इतने खतरे में भी दो गज की दूरी के नियम को तोड़ रहे हैं और मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। नगर के प्रमुख चिकित्सक डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि अगर संक्रमण को रोकना है तो स्ट्रीट वेंडर और सब्जी मंडी में तमाम दुकानदार कोरोना से बचाव की गाइडलान का पालन नहीं कर रहे है। मंडी समिति से लेकर बाजार के विभिन्न हिस्सों में लोग सामाजिक दूरी तोड़ रहे हैं। बिना मास्क के सब्जी बेचने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में अगर कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन कराया जाए तो संक्रमण रुख सकेगा।