फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   controversy in municipal councils and members

पालिकाध्यक्ष और सभासदों में नोकझोंक

Sat, 07 Apr 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 07 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
controversy in municipal councils and members
चंदौसी पालिका कार्यालय में चेयरमैन से नोकझोंक करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विकास कार्यों को लेकर सभासदों की नगर पालिका अध्यक्ष से शुक्रवार को नोकझोंक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र ही विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


बीती 26 मार्च को होने वाली नगर पालिका बोर्ड का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। सभासद और ठेकेदार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका सभासद विमल चौधरी, मुहम्मद नईम, सायमंड, सुमित पाल तथा सभासद प्रतिनिधि तरुण कुमार नीरज, कुश रावत पालिका कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष इंदूरानी से शहर में विकास कार्य न होने रोष जताया। सभासदों का कहना था कि शहर कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस दौरान सभासदों की चेयरमैन से तीखी नोकझोंक हुई। पालिकाध्यक्ष इंदूरानी का कहना था कि प्रक्रिया के तहत शहर में कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन



वार्ड संख्या एक में कार्य किया जा रहाभ है। इसके अलावा कई और वार्ड में भी काम हो रहा है। काम का वर्क आर्डर ठेकेदारों को मिल गया है। जिन वार्डों में काम होना है। सभी में काम कराया जाएगा।  उधर वार्ड संख्या नौ के सभासद विमल चौधरी ने अपने व्यय पर वार्ड में विकास कार्य शुरू कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभासद का कहना है कि अगर  नगरपालिका कार्य नहीं कराएगी तो अपने व्यय पर कराऊंगा, क्योंकि वार्ड की जनता ने मुझे वोट देकर जिताया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed