फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Contract lineman fell from pole while fixing high tension line, death

हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman fell from pole while fixing high tension line, death
कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन अचानक खंभे से नीचे गिर गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्य के दौरान वह सेफ्टी बेल्ट और सिर पर कैप भी नहीं पहने हुए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रामगोपाल (34) पुत्र जगपाल संभल बिजलीघर में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह चंदौसी चौराहे के नजदीक हाईटेंशन लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे जिस तार को जोड़ना था वह दो दिन से टूटा हुआ था। तार जोड़ते समय अचानक पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरे। सेफ्टी बेल्ट बंधी हुई नहीं थी। केवल बैठने में इस्तेमाल होने वाली बेल्ट का प्रयोग किया जा रहा था। एसडीओ शहर यशपाल सिंह ने बताया कि तार जोड़ने से पहले शटडाउन लिया गया था जिससे तार को सही तरीके से जोड़ा जा सके। इसी दौरान पैर फिसलकर संविदा लाइनमैन नीचे गिरे और मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी उर्मिला व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लापरवाही है जानलेवा, बचाव के उपकरण का नहीं किया जाता इस्तेमाल
संभल। जिलेभर में नियमित, संविदा और ठेका लाइनमैन लापरवाही से कार्य करते नजर आते हैं। यह कर्मचारी सेफ्टी बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते। सिर पर कैप भी नहीं लगाते और हाथों में ग्लब्स व पैरों में जूत भी नहीं पहनते। अक्सर हादसों में जान चली जाती है। ज्यादातर जान करंट लगने से जाती है। बृहस्पतिवार को संभल में संविदा लाइनमैन की जान गई। सिर पर कैप नहीं लगा था। सिर में गंभीर चोट लगने से ही उसकी मौत हुई है। इस बारे में जब एसडीओ शहर यशपाल सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी लापरवाही करते हैं। बचाव के उपकरण होने के बाद भी इस्तेमाल नहीं किया जाता। आगे से ऐसी लापरवाही नहीं हो इसके लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed