फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Contract line man burnt by electric current while repairing the line, serious

Sambhal News: लाइन ठीक करते आए करंट से संविदा लाइन मैन झुलसा, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Contract line man burnt by electric current while repairing the line, serious
चंदौसी। मौलागढ़ में चामुंडा मंदिर के समीप खंभे पर चढ़कर लाइट सही करते समय विद्युत प्रवाहित होने पर संविदा लाइन आर्यन निवासी रायसत्ती गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथ काम कर रह लाइन मैन मोके से गायब हो गए। राहगीरों ने गंभीर हालत में सीएचसी भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप है कि संविदा लाइनमैन बिना शटडाउन के ही काम कर रहा था। बिजली अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला रायसत्ती निवासी आर्यन सिंह बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। वर्तमान में वह मौलागढ़ फीडर पर कार्यरत है। बुधवार शाम चार बजे वह गांव मौलागढ़ स्थित चामुंडा देवी मंदिर के निकट खंभे पर चढ़कर लाइट सही कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे खंभे के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसे उठाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आर्यन के साथ नियमित लाइनमैन भी था। वह मौके से गायब है। मौलागढ़ फीडर पर शटडाउन लेकर काम करने के बाद बिना शटडाउन के प्रेमनगर फीडर पर काम करने लगे थे। अचानक बिजली के आने पर हादसा हुआ है। लाइनमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed