{"_id":"693c821cc73f20913904c733","slug":"construction-of-the-critical-care-unit-building-gains-momentum-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125158-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: क्रिटिकल केयर यूनिट के भवन निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: क्रिटिकल केयर यूनिट के भवन निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन
चंदौसी(संभस)। सीएचसी में 18 करोड़ रुपये से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 50 बेड की पांच मंजिला केयर यूनिट के बेसमेंट समेत पांच मंजिल तक का भवन के निर्माण में तेज आई है। अब प्लास्टर का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अब पांचों मंजिल में कमरों के प्लास्टर आदि डेकोरेशन का कार्य किया जाएगा। पांच मंजिला यह यूनिट गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएगी।
सीएचसी में अभी तक गंभीर मरीजों जैसे सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को सामान्य उपचार ही मिल पाता है। बेहतर उपचार के चलते घायलों को हायर सेंटर या फिर अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है। ऐसे में समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। इसी को लेकर शासन ने चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। भूमि चिह्नांकन के बाद 50 बेड की पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।
रामपुर जिले की कार्यदायी संस्था सीसीयू का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 से कर रही है। कार्यदायी संस्था ने सीसीयू के बेसमेंट समेत पांचों मंजिल का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। अब प्लास्टर का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद रंग रोगन और डेकोरेशन का कार्य जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ये मिलेंगी सुविधाएं
ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग, समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया होंगी।
-- -- -- -- -
क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण से गंभीर मरीजों का उपचार सीएचसी में ही हो सकेगा। भर्ती मरीजों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है अगले माह जनवरी तक सीसीयू बन कर तैयार हो जाएगी।
-डॉ. हरविंदर सिंह, सीएमएस, सीएचसी चंदौसी