{"_id":"61bb94742187557aa53b0afe","slug":"construction-of-road-from-badaun-octroi-to-bahjoi-tirahe-entangled-in-tender-chandausi-news-mbd4128836119","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के फेर में उलझा बदायूं चुंगी से बहजोई तिराहे तक सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के फेर में उलझा बदायूं चुंगी से बहजोई तिराहे तक सड़क का निर्माण
विज्ञापन
चंदौसी। शहर का कब्रिस्तान रेलवे फाटक से मालगोदाम-बहजोई तिराहे तक मुख्य मार्ग है। नगर पालिका की ओर से इस मार्ग के निर्माण के लिए दो माह पहले टेंडर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन पालिका की आपसी खींचतान के चलते किसी ने भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया था। अब दोबारा जारी किया गया टेंडर 22 दिसंबर को खुलेगा। पिछले डेढ़ साल से मार्ग बदहाल है। जिससे लोग परेशानी झेल रहे हैं। इसका निर्माण हो तो लोगों को राहत मिले।
पिछले डेढ़ वर्ष से शहर के मुख्य मार्ग कब्रिस्तान रेलवे फाटक व मालगोदाम-बहजोई तक का मार्ग खस्ता हाल बना हुआ है। सड़क में गहरे गड्ढे होने के साथ मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी मार्ग पर रोडवेज बसों का आना-जाना भी रहता है। मार्ग खराब होने से दुकानदारों के व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। सड़क खराब होने के कारण ग्राहक इस मार्ग के दुकानदारों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे व्यापारियों को आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ती है।
नगर पालिका परिषद ने दो माह पहले उक्त सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया था। मगर आपसी खींचतान के कारण किसी भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद पालिका प्रशासन ने दोबारा टेंडर जारी किया है, जिसकी निविदा 22 दिसंबर को खुलनी है। अब देखना यह है कि 22 दिसंबर को निविदा खुलने के दौरान कोई ठेकेदार आवेदन करता है या नहीं। उक्त सड़क का निर्माण 85 लाख रुपये की लागत से कराया जाना है। जबकि मालगोदाम रोड पर आंबेडकर प्रतिमा के सामने 50 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जबकि अन्य सड़क हॉट मिक्स डाली जाएगी।
विज्ञापन
माल गोदाम रोड की सड़क खस्ता हाल होने से जनता को परेशानी होती है। सड़क के कारण व्यापार चौपट है। पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में गुजर जाता है।
चंद्रवीर सिंह मौर्य, मोटर पाट्स विक्रेता, मालगोदाम रोड
हम बाइक रिपेयररिंग का कार्य करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दिन भर धूल उड़ती रहती है। जिस कारण दुकान पर बैठने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
राशिद हुसैन, बाइक मिस्त्री, मालगोदाम रोड
मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहिया वाहन चालक इस मार्ग पर कम ही आते है। जिसका व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। पिछले काफी समय से सड़क निर्माण की बांट जोह रहे हैं।
जाफर हुसैन, बाइक मिस्त्री, मालगोदाम रोड
मेरी दुकान के सामने सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। बस निकलने के दौरान दुकान पर बैठने में डर लगा रहता है। गड्ढे में फंसकर कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
अजय कुमार, बाइक मिस्त्री, मालगोदाम रोड
दो माह पहले टेंडर जारी किया गया था, लेकिन किसी ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया था। अब दोबारा टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
राजकुमार, ईओ, चंदौसी