फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of crematorium started in six villages after getting approval

स्वीकृति मिलने पर छह गांवों में शुरू हुआ शवदाह गृह का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of crematorium started in six villages after getting approval
चंदौसी। जिले के छह ग्राम पंचायतों द्वारा शवदाह गृह का निर्माण कराने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी। इस पर सभी छह गांवों में शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। 1750 वर्ग मीटर की एरिया में बनने वाले एक शवदागृह पर 24.36 लाख रुपये का खर्च आएगा। जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग अंतिम संस्कार के शव को लेकर बबराला स्थित राजघाट गंगा किनारे या फिर विलुप्त के कगार पर पहुंच चुकी सोत नदी, भैसा नदी, अरिल नदी सहित अन्य छोटी नदियों के किनारे लेकर जाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जिले की छह ग्राम पंचायत (भागनगर उर्फ कन्हुआ नंगला, पाठकपुर, रमपुरा, सैदपुर गंगू, आलम सराय, कासमपुर जगरूप) ने शवदाहगृह (श्मशान स्थल) बनाने का प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत राजअधिकारी को भेजा था। डीपीआरओ ने इसको संस्तुति के लिए शासन को भेजा था। शासन से निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्राम पंचायतों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए लोगों को शव लेकर काफी दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

----
शवदाहगृह में होगी ये सुविधाएं:
1750 वर्ग मीटर में बनने वाले शवदाह गृह में पक्की छत का एक शवदाह चबूतरा, शांतिस्थल, एक कार्यालय, लकड़ी के लिए स्टोर, महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण कर एक एक हैंडपंप लगाया जाएगा। इसके अलावा सभी भवन को एक दूसरे से जोड़ने के लिए परिसर में तीन मीटर चौड़ी और 300 मीटर लंबे रास्ते में टाइल्स बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खजरा, सिंहपुर में बनकर तैयार हो चुका शवदाहगृह स्थल:
छह ग्राम पंचायतों में शवदाहगृह बनाने का कार्य चल रहा है। जबकि इनके अतिरिक्त ग्राम पंचायत खजरा और सिंहपुर में शवदाहगृह स्थल बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्हें संचालित कर दिया गया है।

------------
छह ग्राम पंचायतों में शवदाहगृह बनाये जा रहे हैं। 30 अप्रैल तक काम पूरा हो जाएगा। एक स्थल के निर्माण में 24.36 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। अन्य ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव मिलने पर वहां भी श्मशानस्थल बनाये जाएंगे।
जाहिद हुसैन, जिला पंचायत राज अधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed