फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Connections were not given to 150 houses on laying of pipeline

Sambhal News: पाइप लाइन बिछाई पर 150 घरों को नहीं दिए कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Connections were not given to 150 houses on laying of pipeline
चंदौसी (संभल)। जलनिगम के गजब के कारनामे हैं। पेयजल की सुविधा के लिए मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन बिछा दी, पर घरों के कनेक्शन नहीं दिए। कुछ गलियां पाइप लाइन बिछाए बिना ही छोड़ दी है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद जल निगम पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन व टेस्टिंग का काम पूरा होने के दावे कर रही है। ऐसा ही मामला जोन-दो के सुभाष रोड पर सामने आया है। चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र को सात जोन में बांटकर जलनिगम पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। जोन-दो के लिए पालिका के जलकल कार्यालय में लगे पुराने ओवरहैड टैंक से ही पानी की आपूर्ति होनी है। इस जोन में कागजी मोहल्ला, सुभाष रोड, आजाद रोड, स्टेशन रोड, पंजाबी कॉलोनी, संभल गेट से गोशाला रोड का एक हिस्सा, शक्तिनगर आदि हैं। इसमें सुभाष रोड पर कई गलियां हैं। सुभाष रोड पर मुख्य मार्ग पर जलनिगम ने पाइप लाइन बिछा दी है। इसकी टेस्टिंग भी कर दी गई है। इस रोड पर रानी रामकली कॉलोनी, दया कुंज की गई गलियां हैं। सुभाष रोड से जुड़ी अन्य गली भी हैं, पर इनमें पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। 150 से अधिक घर हैं, नई पेयजल पाइप लाइन के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। ऐसे में नई पाइपलाइन बिछाने का इन लोगों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन


जलनिगम ने कई माह तक सड़क की खुदाई की थी। इसके बाद भी गलियों में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई।
दीपक वार्ष्णेय, सुभाष रोड।
गलियों में घरों को नई पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है और मुख्य मार्ग पर स्थित घरों को नई पाइप लाइन से कनेक्शन दिए गए हैं।
हर्ष विवेक मिश्रा,सुभाष रोड।
जलनिगम ने अपनी मनमर्जी से किया है, छह माह से अधिक समय तक सड़क की खुदाई कर छोड़ दिया, इसके बाद भी पानी की कोई सुविधा नहीं दी है।
- रंजन शील, सुभाष रोड।

सुभाष रोड जोन- दो में हैं। वहां काम पूरा हो चुका है। सुभाष रोड पर एक व्यक्ति ने गली में पाइप लाइन बिछाने का विरोध किया था। इस कारण पाइप लाइन नहीं बिछी। जो व्यक्ति कह रहे हैं, उनके घरों को नई पाइप लाइन से कनेक्शन करा दूंगा।
विज्ञापन

सौरभ, जलनिगम ठेकेदार।
अधिकांश काम हो गया है। कुछ गलियां रह गई है। उनमें भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
एमपी सिंह, एक्सईएन जलनिगम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed