फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD has made the payment... Electricity corporation is not doing the work.PWD has made the payment... Electricity corporation is not doing the work.

Sambhal News: पीडब्ल्यूडी ने किया भुगतान... बिजली निगम नहीं कर रहा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
PWD has made the payment... Electricity corporation is not doing the work.PWD has made the payment... Electricity corporation is not doing the work.
संभल। नगर के प्रमुख चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण में बिजली के खंभों का न हटना बाधा बना हुआ है। कई माह बीत जाने के बावजूद ये पोल नहीं हट सके हैं। इससे लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं और काम में देरी भी हो रही है। इस चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा भी लगाई जानी प्रस्तावित है। शहर का प्रमुख चौराहा अव्यवस्थाओं का शिकार है।
विज्ञापन

शासन ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा एक तरफ पुलिया बॉक्स बनाने का काम किया गया है। चौराहे के चौड़ीकरण में पहले बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर हटाए जा चुके थे। अब विद्युत पोल काम में बाधक बने हुए हैं। बिजली निगम को इन्हें हटवाना है। पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम को जुलाई 2025 में 10.80 लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन

नवंबर में भी 4.56 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बावजूद खंभे नहीं हटाए जाने से काम रुका है। बिजली निगम के एक्सईएन रघुनाथ तित्तल का कहना है कि एक दो दिन में विद्युत पोल हटवा दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली निगम को ट्रांसफार्मर, लाइन और पोल शिफ्टिंग के लिए एस्टीमेट धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों से काम शुरू कराने के लिए कहा भी गया है। पोल हट जाएंगे तो चौड़ीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed