फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congress party

देश में परिवर्तन लाएगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : सिंह

Sun, 04 Feb 2024 04:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 04 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
congress party
संभल। गांव रायाबुजुर्ग में कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और संभल जिले के प्रभारी सुखराज सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। योजनाओं को महज ढकोसला बताते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र के गांव रायाबुजुर्ग में कांग्रेस नेता हाजी मरगूब आलम के आवास पर शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुखराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जमीन पर कुछ नहीं किया। यह सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का गलत दुरुपयोग कर रही है। लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता न डरेगा और न दबेगा। हम डटकर मुकाबला करेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शेर है। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में परिवर्तन लाएगी। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। अध्यक्षता हाजी मरगूब आलम ने की। संचालन शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने किया। इस दौरान रईस अहमद, छिददा, मोअज्जम खां, मुनेश चौधरी, अतीक अहमद, हाजी इरफान, आसिम, ताहिर हुसैन, मोहम्मद नबी, अय्यूब, अंसार, यासीन, इस्लाम, युसूफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed