फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congress ki jiladhyaksha bolin- meri gair maujidagi men kyon ki confrance

मेरी गैरमौजूदगी में क्यों की प्रेस कांफ्रेंस

Tue, 03 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 03 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
congress ki jiladhyaksha bolin- meri gair maujidagi men kyon ki confrance
congress rally
जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर जब उन्हें इसका पता चला तो वह भड़क गईं। सवाल किया कि उनकी गैर मौजूदगी में पत्रकार वार्ता कैसे हो गई। नगर अध्यक्ष के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में उन्हें किसी तरह शांत किया गया। 
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक शोमांस प्रकाश सोमवार को संभल आए थे और कांग्रेसियों के साथ बैठक करनी थी। बैठक करने से पूर्व विधायक प्रेस वार्ता करने लगे। उस समय तक कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी नहीं पहुंची। जब जिलाध्यक्ष पहुंची तो उस समय तक प्रेस वार्ता हो चुकी थी। यह जानकारी जब उन्हें मिले तो वह भड़क गईं। उनकी नगर अध्यक्ष तौकीर अहमद से नोकझोंक हुई। उन्होंने पूछा कि उनकी अनुपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कैसे किया गया। बाद में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष को समझा बुझाकर शांत किया। काफी देर तक हंगामे भरा माहौल रहा।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष से मेरी नोकझोंक नहीं हुई है। उनसे में बात कर रही थी कि मेरी गैर मौजूदगी में प्रेस वार्ता क्यों कर दी। तब उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक को जल्दी जाना था इसलिए प्रेस वार्ता कर दी गई। मैं जिलाध्यक्ष हूं और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से जबाव सवाल कर सकती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

पूर्व विधायक को जल्दी जाना था। मैंने उनसे कहा था कि जिलाध्यक्ष आ रही हैं। उनके आने के बाद ही प्रेस वार्ता होगी लेकिन उन्होंने प्रेस वार्ता जल्दी शुरू कर दी। इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। 
- तौकीर अहमद, नगर अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed