फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congresh nasbandi se gayi thi bjp jayegi notebandi se

कांग्रेस नसबंदी से गई थी भाजपा जाएगी नोटबंदी से

Fri, 03 Feb 2017 02:25 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 03 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
congresh nasbandi se gayi thi bjp jayegi notebandi se
नसीमुद्दीन ‌‌स‌िददीकी
विधान सभा चुनाव-2017 में भाजपा को नोटबंदी ले डूबेगी। मोदी रोने वाले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से सात बार रोए हैं। मोदी झूठ बोलकर लोगों का इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। यह बात गुरुवार को चंदौसी में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही।  
विज्ञापन

     
सीकरी गेट स्थित आमिर पैलेस में चुनावी जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मोदी रोने वाले प्रधानमंत्री हैं। जब से प्रधानमंत्री बने हैं मंच से सात बार रोए हैं। रो रोकर लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद से देश की बेटियों की शादी नहीं हो सकी। 50 दिन की मोहलत मांगी थी। 80 दिन बाद भी कोई राहत नहीं मिली है। कांग्रेस ने नसबंदी कराई थी।
विज्ञापन



इसके बाद से आज तक कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए तरस रही है। नोटबंदी के बाद यही हाल विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा का होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना   साधते हुए कहा कि अमित शाह को चुनाव के समय मंदिर याद आ गया। अमित शाह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा  रहे हैं। इनके खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए। प्रधानमंत्री पर तल्ख टिप्पणी करते हुए  उन्होंने बसपा को  मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरीश चंद्र, विरमादेवी सहित बसपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता हाजी मोहम्मद  ताहिर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed